{"_id":"6430fb58bd4759ec680ccbc6","slug":"jhajjar-fire-broke-out-in-kot-village-due-to-unknown-reasons-two-acres-of-standing-wheat-crop-burnt-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: कोट गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: कोट गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली
Sat, 08 Apr 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:57 AM IST
सार
झज्जर में खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग लगी देखी तो उन्होंने ट्यूबवेल चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई।
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर केकोट उखलचना गांव मेंअज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से दो किसानों की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खेतों में आग लगगी देख कर उस पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक दो किसानों की दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर पाया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार कोट उखलचना गांव निवासी मामन सिंह व जयनारायण के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने खेतों में आग लगी देखी तो उन्होंने ट्यूबवेल चलाक कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई। उसके बाद दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन उस समय तक दोनों किसानों की एक-एक एकड़ गेहूं की पुुसल जल गई थी।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। --बिजेंद्र डागर, मुख्य फायरमैन, दमकल केंद्र, झज्जर।
विज्ञापन