{"_id":"582620f64f1c1b8553b3b8ab","slug":"jhajjar-crime-arrested-wife-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी साथी सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों को अदालत में पेश किया गया। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजते हुए दूसरे को दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव सुन्दरेहटी निवासी रामकिशन पुत्र नौबत राम दरखास्त देते हुए बताया था कि 15-06-2016 को उसके भाई राजमल पुत्र नौबत राम का गांव के नजदीक एक कुएं में शव मिला था। इस घटना के संबंध में उन्हें एक मेमोरी कार्ड भी मिला था। जिस से पता चला कि राजमल की हत्या उसकी पत्नी शर्मिला व संजय पुत्र जगराम निवासी गांव सुन्दरेहटी ने मिलकर एक साजिश के तहत की है। जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों पर मुकदमा थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी दलजीत सिंह की देखरेख में मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो मामले में मृतक राजमल की पत्नी शर्मिला व गांव सुन्दरेहटी निवासी संजय की साजिश का पर्दाफाश हो गया ।
थाना प्रबंधक साल्हावास ने बताया कि मामले में शक की बिना पर शर्मिला पत्नी राजमल तथा संजय पुत्र जगराम को गांव सुन्दरेहटी से ही काबू किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो हत्या के पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया। पकड़े गए आरोपी संजय ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि वह ट्रक चालक का काम करता है। उसके शर्मिला के साथ काफी पुराने संबंध थे। राजमल अवैध संबंधों में अड़चन करता था। जिस कारण दोनों ने मिलकर 12 जून 2016 की रात को एक साजिश के तहत राजमल को पहले काफी मात्रा में शराब पिलाई। फिर उसे ट्रक में बैठा लिया। ट्रक में ही चुन्नी से राजमल की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके पश्चात जल्द पहचान ना हो सके इसके लिये मृतक के कपड़े उतारकर शव को गांव सुंदरेहटी के पास एक सुनसान कुएं में डाल दिया था। अगले दिन 13 जून को वह ट्रक को लेकर राजस्थान चला गया था। गौरतलब है कि दिनांक 15 जून 2016 को गांव सुंदरेहटी के नजदीक एक सुनसान कुएं से एक व्यक्ति का गली सड़ी अवस्था में शव बरामद किया गया था। जिस की काफी मशक्कत व पूछताछ के बाद पहचान राजमल पुत्र नौबत राम निवासी गांव सुन्दरेहटी के तौर पर की गई थी ।
थाना प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में उपरोक्त खुलासे के पश्चात आरोपी संजय पुत्र जगराम व मृतक राजमल की पत्नी शर्मिला को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी शर्मिला पत्नी राजमल को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। दूसरे आरोपी संजय पुत्र जगराम को मामले में पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया।