फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jewelery and cash stolen from the home of businessman

महंगा पड़ गया घर को रामभरोसे छोड़ विवाह पार्टी में जाना

Sun, 06 Dec 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from the home of businessman

अग्रवाल कॉलोनी में अपने घर को ताला लगाकर विवाह समारोह में जाना एक व्यापारी परिवार को महंगा पड़ गया। कोई शातिर मौका पाकर उनके घर में सेंध लगा करीब 35 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर गया।

विज्ञापन


चोरी हुए माल में पांच लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने लाखों की चोरी की इस वारदात की जांच शुरू कर दी है। खोजी कुत्ते व एफएसएल टीम ने भी मौके से सुराग जुटाए।
विज्ञापन


पांच लाख नकद भी चोरी
अग्रवाल कॉलोनी निवासी अरुण गर्ग पुत्र गंगा बिशन दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में चीनी का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार 4 दिसंबर की सुबह उसका पूरा परिवार मौसी की बेटी की शादी में दिल्ली की रोहिणी गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जब वह अपनी मां शशिबाला, पत्नी शेफाली, बेटी एंजिल व पिता गंगा बिशन के साथ अपने घर पहुंचे तो जबरदस्त धक्का लगा। उनके घर के कमरों के ताले खुले मिले।


कमरे में सामान बिखरा मिला। अलमारी में सामान चेक किया तो जेवरात व नकदी गायब मिले।

गैलरी से घुसा चोर
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना लाइनपार के डीएसपी जगत सिंह, बहादुरगढ़ के डीएसपी अजीत सिंह और थाना लाइनपार से पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पूरे घर में जांच की कि आखिरकार किस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया गया है कि चोर मकान की गैलरी के रास्ते अंदर घुसा।

इसके बाद उसने ताले तोड़ने के बजाय चाबियों के सहारे ही कमरों के लॉक खोले। चोर ने पहले अरुण गर्ग के कमरे को ही निशाना बनाया और अलमारी से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले गया।

पुलिस को आशंका है कि चोरी की इस बड़ी वारदात में किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है। इस दृष्टिकोण से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो 12 : इस अलमारी में से चोरी हुआ कीमती सामान।
फोटो 13 : चोरी की वारदात के बारे में बताते व्यापारी अरुण गर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed