{"_id":"63d8b98fe3d16a15342252ad","slug":"husband-commits-suicide-by-shooting-his-wife-in-bahadurgarh-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ के गांव आसंडा में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बहादुरगढ़ के गांव आसंडा में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया
Tue, 31 Jan 2023 12:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:17 PM IST
सार
गोली लगने से महिला की हालत गंभीर है, जबकि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों में काफी समय से तनाव चल रहा था। पत्नी अपने बच्चों के साथ आसंडा में और पति अपनी मां के साथ सोनीपत में रहता था।
विज्ञापन
हंसराज, संतोष।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
गांव आसंडा के मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह जन स्वास्थ्य विभाग सोनीपत में कार्यरत था। अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता था। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव आसंडा में स्थित अपने घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पत्नी 32 वर्षीय संतोष पर लगातार दो गोली चलाई। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही हंसराज की मौत हो गई। जबकि पत्नी संतोष की सासें चल रहीं थीं। उसे लोगों ने संभाला और पीजीआई रोहतक ले गए। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
वारदात में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि हंसराज का पत्नी संतोष के साथ काफी समय से तनाव चल रहा था। इसी वजह से उसने यह वारदात कर डाली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर ही है। जांच की जा रही है।