फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, gold frod case bahadurgarh, sapla faugi dhaba, gold finence, jhajjhar/bahadurgrah

सांपला से चुराया सोना बहादुरगढ़ में गोल्ड कंपनी में कराया फाइनेंस

Fri, 03 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
hindi story, gold frod case bahadurgarh, sapla faugi dhaba, gold finence, jhajjhar/bahadurgrah
gold frod - फोटो : Bureau
सांपला के फौजी ढाबा से चोरी हुए कई तोले सोने जेवरातों में से कुछ तोला सोना बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी में मिला है। चोरों ने चोरी के सोने का फाइनेंस करवा लिया था। सांपला पुलिस ने शिकायतकर्ता व उनके परिवार के सदस्यों को साथ लेकर वीरवार को यहां छापा मारा। जिसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। शुरू में तो कंपनी के अधिकारियों ने ना-नुकुर किया, लेकिन बाद में जब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का हवाला दिया तो कंपनी ने सोने की शिनाख्त करवाई।
विज्ञापन


शादी में शामिल होने गए थे पीरागढ़ी
रतिया निवासी मनोज मित्तल व उनके परिजन मई के अंत में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली के पीरागढ़ी गए थे। जब वे 30 मई की सुबह सांपला के फौजी ढाबा पर पहुंचे तो यहां उन्होंने अपनी गाड़ियों को खड़ा कर दिया। वे खाना खाने के लिए गए तो पीछे से गाड़ी में रखा बैग किसी ने चुरा लिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैग को देखा तो वह गाड़ी में नहीं था। पीड़ितों ने इसकी जानकारी तुरत ही पुलिस को दी। सांपला पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करते हुए बैग व उसमें रखा कई तोले सोने के जेवरात चोरी होने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।  
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यवाही को कहा, तो घबरा गए
पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई हुए साइबर सैल की मदद ली तो पता चला कि चोरों ने बहादुरगढ़ के एक गोल्ड फाइनेंस करने वाली कंपनी से चुराए गए जेवरातों को फाइनेंस किया हुआ है। इस बारे में भुक्तभोगियों को भी पता चला। बृहस्पतिवार को वे सांपला पुलिस के साथ बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर आरएन प्लाजा स्थित एक फाइनेंस कंपनी कार्यालय पहुंचे। शुरू में तो कंपनी के अधिकारियों ने इस तरह की बातों से साफ इंकार कर दिया। जब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही तो उसके बाद वे घबरा गए। शिकायतकर्ता मनोज के अलावा उसके पिता प्रहलाद, मां बबिता, उनके रिश्तेदार सन्नी सहित कई अन्य यहां आए हुए थे। उन्होंने पुलिस के साथ जाकर कंपनी में रखे हुए अपने जेवरातों की पहचान की। सांपला थाना से मुख्य सिपाही ललित व संदीप उनके साथ यहां आए हुए थे। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को चोरी हुए जेवरातों के बारे में बताया। साथ में अब इन गहनों को कानूनी कार्रवाई के तहत कब्जे में लेने की कार्रवाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने कहा
 कंपनी के अधिकारियों का तर्क था कि फाइनेंस कराने वाले युवक ने उन्हें चोरी संबंधी जेवरातों के बारे में कुछ नहीं बताया। फिर भी वे पुलिस का इस मामले में पूरा कानूनी सहयोग करेंगे।


पुलिस ने कहा
इस मामले में मुख्य सिपाही ललित व संदीप ने बताया कि जेवरात चुराने वालों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया हुआ है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान करते हुए उनको पकड़ने के लिए टीमें जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed