{"_id":"67c568df07a21792400e869c","slug":"himani-narwal-murder-accused-sachin-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himani Narwal Murder: मां-बाप से अलग रहता था सचिन... 10 साल पहले की थी लव मैरिज, परिवार ने साधी चुप्पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Himani Narwal Murder: मां-बाप से अलग रहता था सचिन... 10 साल पहले की थी लव मैरिज, परिवार ने साधी चुप्पी
Mon, 03 Mar 2025 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:17 PM IST
सार
बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। सचिन का आरोप है कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने हिमानी की हत्या की।
विज्ञापन
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सचिन के गांव खैरपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है। हिमानी की हत्या में जैसे ही सचिन की गिरफ्तारी की बात सामने आई, परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली।
हत्या के आरोपी सचिन ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी। वह दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी ज्योति अपने 4 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ दो दिन पहले ही मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपी सचिन ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी। वह दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी ज्योति अपने 4 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ दो दिन पहले ही मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
माता पिता से अलग रहता है सचिन
सचिन कणोंदा गांव में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता है। एक साल पहले उसने दिल्ली के नांगलोई में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की थी। आरोपी सचिन एक ही घर में माता पिता से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता है। हालांकि वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
एक मार्च को मिला था हिमानी का शव
रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में एक मार्च को सुबह कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की बॉडी मिली थी। राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बैग को खोला तो इसमें सूटकेस था। आरोपी बैग को बस में लेकर बस स्टैंड तक गया था।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बने। हिमानी ने संबंधों की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन