{"_id":"578be4f94f1c1b6137c4bd50","slug":"fraud-fraud-case-20-lacs-fraud-money-fraud-fir-lodge-hisar-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर के इन्फ्रास्ट्रक्चर के सीएमडी समेत दो पर 20 लाख की धोखाधड़ी का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झज्जर के इन्फ्रास्ट्रक्चर के सीएमडी समेत दो पर 20 लाख की धोखाधड़ी का केस
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार/झज्जर
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
हिसार रेड स्क्वेयर स्थित ब्राइट फ्यूचर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के सीएमडी और उसके साथ काम करने वाले दो लोगों पर सिटी थाना पुलिस ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को मामले की शिकायत सैनियान मोहल्ला निवासी बनारसी दास ने दी है। पुलिस ने इस कंपनी के सीएमडी सैनियान मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार (झज्जर), अकहेड़ी (झज्जर) निवासी पंकज सिंह और सतेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बनारसी दास ने बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने हांसी में जमीन बेची थी। वह खुद बारदाने का काम करता था। उसके पास एक बसंत नाम के व्यक्ति का आना-जाना था। बसंत ने ब्राइट फ्यूचर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के सीएमडी कृष्ण कुमार से मिलाया। वे उसे ऑफिस ले गए और कहा कि उन्होंने जमीन बेची है, उनके पास पैसा है, क्यों न वह पैसा बिजनेस में लगा दें। वह उसे जल्द ही डबल कर देगा। पहले तो बनारसी दास ने मना कर दिया। बाद में वे उसे बार-बार कहते रहे, जिसके चलते बनारसी दास ने अपने भाई के हिस्से के 20 लाख रुपये उनको दे दिए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद जब उसने पैसे मांगे तो कृष्ण ने कहा कि पैसे तो नहीं हैं, वे उनके नाम जमीन करवा देंगे। उन्होंने उसे सेक्टर 1-4 में फ्लैट नाम करवाने की बात कही, लेकिन वह आज तक नहीं हो पाया। बार-बार वह उन्हें कहता रहा। बनारसी दास का आरोप है कि जब भी वह उनके पास रुपये मांगने जाता है तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। आरोप है कि न तो उन्होंने उनके 20 लाख रुपये दिए और न ही प्लॉट नाम करवाया। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन