फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child dies after drowning in a minor in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: माइनर में डूबने से बालक की मौत, पीड़ित पिता ने मकान मालिक पर हत्या करने का लगाया आरोप

Thu, 31 Mar 2022 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 08:26 PM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पिता के आरोप के बाद पुलिस आरोप की जांच में जुटी है। कई घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह मृतक बालक को माइनर से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Child dies after drowning in a minor in Bahadurgarh of Haryana
नागरिक अस्पताल में बालक के शव के पोस्टमार्टम का इंतजार करते पीड़ित परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में बहादुरगढ़ के आसौदा के पास बुधवार की दोपहर एनसीआर माइनर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। कई घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह मृतक बालक को माइनर से बाहर निकाला गया। पिता ने मकान मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आसौदा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोहतक जिले के गांव चुलियाना निवासी रणबीर परिवार समेत लाइनपार क्षेत्र के अशोक विहार में धीरज के मकान में किराये पर रहते हैं। रणबीर बुधवार को घर से बाहर थे। बताया जाता है कि मकान मालिक धीरज अपने बच्चों और रणबीर के बेटे मयंक को नहलाने के लिए आसौदा स्थित एनसीआर माइनर पर ले गया था।
विज्ञापन


वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मयंक डूब गया। सूचना मिलते ही आसौदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हुआ। रातभर गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन मयंक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक का शव वीरवार सुबह नहर में मिला। मयंक की मौत का सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मयंक लाइनपार के ही एक स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक मयंक के पिता ने हत्या की आशंका जताई।

रणबीर ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक धीरज उसके बेटे को बहला-फुसला कर ले गया था। वहीं माइनर में डुबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया।


चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि माइनर में बालक के डूबने की सूचना मिली थी। काफी तलाश के बाद वीरवार को बालक मृत अवस्था में मिला। पिता के बयान पर इस नामजद केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed