फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Army jawan dies after car overturned in road potholes in Jhajjar of Haryana

सड़क के गड्ढों ने ले ली सेना के जवान की जान: कार पलटने से दूसरा साथी घायल, सैन्य सम्मान के साथ की अंत्येष्टि

Fri, 04 Feb 2022 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:16 PM IST
सार

सैन्य सम्मान के साथ जवान का जैतपुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में घायल साथी जवान को दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Army jawan dies after car overturned in road potholes in Jhajjar of Haryana
मृतक प्रीत सिंह का फाइल फोटो, पलटी हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में छुट्टी लेकर घर आ रहे सेना के जवान की सड़क पर बने गड्ढों में कार पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी सेना का ही जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के आर्मी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक जवान के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सेना की गाड़ी से जवान के पार्थिव शरीर को तिरंगे झंडे में लपेटकर पैतृक गांव जैतपुर ले जाया गया। जहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी देरशाम अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

 
जैतपुर गांव निवासी प्रीत सिंह(23) पुत्र अजीत सिंह चंडीगढ़ स्थित सेना के 259 ट्रांजिट कैंप से 23 दिन की छुट्टी लेकर गुरुवार की रात को घर आ रहा था। कोसली पहुंचने से पहले ही उसने अपने साथी जैतपुर गांव के ही सेना के जवान सचिन को फोन कर गाड़ी लेकर कोसली रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। वे कोसली से घर जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क टूटी हुई होने के कारण गड्ढों में उनकी कार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रीत सिंह की झज्झर के अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। उसके शव को सामान्य अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल सचिन को दिल्ली सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद माछरोली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद प्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। देर शाम पैतृक गांव में प्रीत सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हिसार छावनी की तरफ से आई सलामी गार्द व ट्रांजिट कैंप से पहुंचे सेना के जवानों ने हथियार उल्टे कर मातमी धुन बजाते हुए हवा में गोलियां दागकर जवान को सलामी दी। इससे पहले ग्रामीणों व सेना के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अप्रैल 2018 में हुआ था सेना में भर्ती

प्रीत सिंह अप्रैल 2018 में सेना की 10 माहर रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। कुछ समय पूर्व ही वह चंडीगढ़ में 259 ट्रांजिट कैंप में आया था। वह वीरवार की रात को 23 दिन की छुट्टी लेकर घरा आ रहा था, लेकिन घर पहुंचे से पहले ही उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रीतसिंह के परिवार में मां सुनीता के अलावा बड़ी बहन मनीषा (शादीशुदा) और छोटी बहन निशा हैं। वह एमए प्रथम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रही है।

सड़क दुघर्टना में एक सेना के जवान की मौत हो गई है और दूसरा घायल हो गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। -दिलबाग सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, माछरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed