{"_id":"5c59d973bdec22738a47457d","slug":"91549392243-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों मेंव्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों मेंव्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव बांस निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगा ली। । पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने आर्थिक परेशानियों के चलते यह कदम उठाया है।
अचीना ताल चौकी इंचार्ज एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया गांव बास निवासी धनपत सिंह ने खेत में अपनी चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बताया कि वह बीमार था और उसको हार्ट की बीमारी थी। उसकी आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर थी और इससे आहत होकर ही उसने यह कदम उठाया है। एएसआई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।