फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेल्समैन से मारपीट कर ठेके से लूटी नकदी और शराब, आग लगाकर फरार हुए बदमाश

सेल्समैन से मारपीट कर ठेके से लूटी नकदी और शराब, आग लगाकर फरार हुए बदमाश

Thu, 13 Dec 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
सेल्समैन से मारपीट कर ठेके से लूटी नकदी और शराब, आग लगाकर फरार हुए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव गोपालवास स्थित शराब ठेके पर छह-सात युवकों ने सेल्समैन से मारपीट कर नकदी व शराब की बोतलें लूट लीं। इसके बाद आरोपी अंदर रखे सामान को आग लगाकर मौके से फरार हो गए। आग की घटना से ठेके के अंदर रखा कुछ सामान भी जल गया। गांव कादमा निवासी शराब ठेकेदार ने इसकी शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में कादमा निवासी राजेश ने बताया कि गोपालवास गांव स्थित शराब ठेका में वह हिस्सेदार है। उसने बताया कि ठेके पर हथियापुर निवासी विपिन सेल्समैन लगा हुआ है। रात करीब डेढ़ बजे हाथ में पिस्तौल लिए हुए छह-सात युवक ठेके पर पहुंचे और उन्होंने शोर-शराबा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सेल्समैन को ललकारा और ठेके का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने सेल्समैन से मारपीट शुरू कर दी। ठेकेदार ने बताया कि उक्त युवकों ने वहां गल्ले में रखी 13780 रुपये की नकदी निकाल ली और इसके बाद आठ बोतल अंग्रेज ी शराब भी लूट ली। इसका विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन से मारपीट भी की। ठेकेदार का आरोप है कि जाने से पहले उन्होंने ठेके में आग लगा दी और इस घटना में इन्वर्टर-बैटरी और कूलर भी जल गया। उनके जाने के बाद सेल्समैन विपिन ने उसे घटना की जानकारी दी और इसके बाद वह ठेके पर पहुंचा और मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पीड़ित ठेकेदार ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed