{"_id":"5bf864fbbdec22415b095d61","slug":"91543005435-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार को छोडने आया था कंप्यूटर ऑपरेटर, पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार व नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नायब तहसीलदार को छोडने आया था कंप्यूटर ऑपरेटर, पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार व नगदी छीनी
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर से हथियारों के दम पर कार और आठ हजार छीने
झज्जर। झज्जर बाईपास पर कार सवार पांच बदमाशों ने भिवानी जिले की सिवानी तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार को छोड़ने आए कंप्यूटर ऑपरेटर से हथियारों के दम पर कार, मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बदमाशों ने कंप्यूटर आपरेटर की आंख पर परना बांधकर कार में डाल लिया और बादली से बुपनियां रोड पर शनि देव मंदिर के पास ले जाने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह कंप्यूटर आपरेटर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही जिला भर में नाकाबंदी कर दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भिवानी शहर हनुमान गेट निवासी अनिल कुमार पुत्र सुरजभान ने बताया कि वीरवार की रात को वह अपनी कार में सिवानी तहसील कार्यरत नायब तहसीलदार मोहम्मद सिद्दीकी को छोड़ने कुलाना चौक पर आया था। वह तहसील में डीसी रेट पर कंप्यूटर आपरेटर नौकरी करता है। वह नायब तहसीलदार को छोड़कर अपनी कार से भिवानी के लिए चला था। झज्जर बाईपास के पास पीछे से एक सफेद रंग की कार आई और उसमें सवार युवकों ने उससे रोहतक का रास्ता पूछा । इस पर उसने अपनी कार को साइड में रोक दिया। इसके बाद कार से 4 युवक उतरकर उसके पास आए और उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल निकाल कर उसकी गर्दन पर लगा दी। इसके बाद उन्होंने उसे कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और गाड़ी में रखे परने से उसकी दोनों आंखें बांध दी। इसके बाद वे उसे बादली से बुपनियां रोड पर शनि देव मंदिर के पास ले गए। यहां पर बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन, 8000 रुपयेे निकाल लिए। वे उसे शनिदेव मंदिर में बांधकर उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। किसी तरह से वह पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कार चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- राजेश कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।