फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास एसबीआई का एटीएम तोड़ रुपये निकालने का प्रयास

एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास एसबीआई का एटीएम तोड़ रुपये निकालने का प्रयास

Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास एसबीआई का एटीएम तोड़ रुपये निकालने का प्रयास
एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास एसबीआई का एटीएम तोड़ रुपये निकालने का प्रयास
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एमआईई मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित एसबीआई की एटीएम से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने नकदी चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने मशीन को खोल ली, लेकिन कैश बॉक्स वाले अंदरूनी भाग को खोल सके और बैंक के करीब 14 लाख रुपये लुटने से बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में बीते डेढ़ साल में इस तरह आठ वारदातें हो चुकी हैं। हर वारदात के दौरान सिक्योरिटी गार्ड एटीएम बूथ से नदारद रहा है। पुलिस भी इनमें से एक भी वारदात नहीं सुलझा पाई है।
एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रही एक रास्ता एमआईई पार्ट-ए की तरफ जाता है। इस रोड पर मेट्रो स्टेशन से महज 100 मीटर दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बूथ है। यह बूथ चौबीसों घंटे खुला रहता है। मंगलवार की रात अज्ञात चोर इस बूथ में घुस गए। चोरों ने मशीन के ऊपरी और नीचे वाले हिस्से को खोल दिया, लेकिन कैश बॉक्स वाले अंदरूनी भाग नहीं खोल पाए। अनुमान है कि किसी व्यक्ति के आने के कारण अज्ञात चोर भाग गए। दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मशीन अस्त-व्यस्त देख बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति ने एमआईई चौकी में यह सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैंक की टीम आने तक एटीएम बूथ का शटर डाउन करा दिया। जांच के दौरान कोई हथियार बूथ में नहीं मिला।
विज्ञापन


बच गए 14 लाख
सूचना पाकर पहुंची बैंक की टीम ने जब जांच की तो इसमें रखे करीब 14 लाख रुपये सुरक्षित थे। बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि यदि मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया जाता है तो उनके हेड आफिस में अलार्म बज जाता है। मगर उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली। एमआईई चौकी प्रभारी दिलवार सिंह ने कहा कि अज्ञात शख्स कितने थे, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बैंक वाले तीन दिन बाद फुटेज देंगे। उस आधार पर युवकों की पहचान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद नहीं होते सिक्योरिटी गार्ड
क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल में इस तरह की कुल आठ वारदातें हो गई हैं। इनमें से छह बार तो मशीनें चोरी से बच गई, लेकिन दुल्हेड़ा और कानोन्दा में तो चोर कैश से भरी मशीन को निकाल ले गए थे। खास बात ये कि अब तक हुई इन तमाम वारदातों में किसी भी एटीएम बूथ में सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिले। बीती रात को जिस एटीएम में वारदात हुई, इसमें तो कई महीने से कोई सुरक्षा कर्मी तैनात ही नहीं है।


अब तक आठ वारदात
28 अगस्त 2018 की रात एमआईई क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास
11 जनवरी 2018 को रोहतक-दिल्ली रोड पर इक्विटास का एटीएम उखाड़ते एक युवक पकड़ा
14 अक्तूबर दुल्हेड़ा में पीएनबी का एटीएम उखाड़ने का प्रयास, 16 लाख बचे
18 सितंबर दुल्हेड़ा में इंडिकैश बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए, 46 हजार था कैश
22 अगस्त को नयागांव रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी से बांधकर इंडिकैश का एटीएम उखाड़ने का प्रयास
13 जुलाई को नजफगढ़ रोड पर एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ने का प्रयास, 37 लाख बचे
वर्ष 2017 की शुरुआत में कानोन्दा में गुभाना में एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए, 4 लाख थे रुपये
वर्ष 2017 में ही गुभाना में भी एटीएम उखाड़ने का प्रयास

की जा रही है जांच : एसएचओ
मामले की जांच की जा रही है। बैंक से सीसीटीवी की फुटेज ली जाएगी। आसपास मौजूद अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। पुलिस तो रातों गश्त करती है। बैंक प्रबंधन को भी अपने एटीएम बूथों में सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। इस संबंध में कई बार बैंक वालों को कहा जा चुका है, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा। खैर, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले सुलझाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह शहर थाना प्रभारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed