फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पानी को लेकर विवाद, दो महिलाओं सहित तीन घायल

पानी को लेकर विवाद, दो महिलाओं सहित तीन घायल

Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर विवाद, दो महिलाओं सहित तीन घायल
पानी को लेकर विवाद, दो महिलाओं सहित तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी दो पक्षों में शनिवार दोपहर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने उनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस के पास मामले की सूचना नहीं पहुंची है।

महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी रूबिना ने बताया कि वह पानी लेने के लिए नल पर गई थीं। इसी दौरान उसकी एक युवती से पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। उसने बताया कि इसके बाद मामला बढ़ गया और उक्त युवती के अन्य परिजन मौके पर पहुंचकर उससे मारपीट करने लगे। रूबिना ने बताया कि इसी दौरान उसका भाई आशुक और भाभी लाप्रीत भी मौके पर पहुंची। उसको उनके चुंगल से छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान उक्त लोगों ने उसके भाई और भाभी पर भी हमला कर दिया। रूबिना ने बताया कि घटना में उसके भाई और भाभी को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल बच्ची नामक युवती ने दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल से तीनों घायलों को भिवानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed