फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नाकों पर देखी पुलिस की मुस्तैदी

डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नाकों पर देखी पुलिस की मुस्तैदी

Fri, 25 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नाकों पर देखी पुलिस की मुस्तैदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सीबीआई को के द्वारा डेरा सच्चा सौदा को लेकर आने वाले फैसले के मद्देनजर वीरवार को प्रशासन के द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के द्वारा बनाई गई रणनीति व प्रबंधों को जांचने के लिए डीसी सोनल गोयल ने दौरा कर पुलिस की मुस्तैदी को जांचा।
डीसी ने शहर कच्चा बेरी रोड, छारा चुंगी, दिल्ली गेट, बादली बाईपास, पुराना तहसील रोड, शहीद भगत सिंह चौक, पुराना बस स्टैंड, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक सहित शहर में पुलिस की ओर से स्थापित किए नाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधीश ने कहा कि शासन व प्रशासन का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखने का है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से सभी संभव कदम उठाए गए हैं। किसी भी नागरिक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिकों को कानून का सम्मान करना चाहिए और इस कार्य में शासन व प्रशासन की मदद करनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कौशिक, सीटीएम विजय सिंह, डीएसपी राजीव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद
गोयल ने बताया कि जिले में सरकारी व निजी स्कूलों, कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों का शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने यह कदम कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिले में सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आदेशों की अवहेलना करने के आरोपी के खिलाफ कानूनन कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला तक जा रही हैं बसें
राज्य परिवहन विभाग द्वारा अगले आदेश तक विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। झज्जर डिपो अधिकारियों ने बताया कि झज्जर से चंडीगढ़ के प्रतिदिन 24 रूट हैं। जिन्हें अब अंबाला तक सीमित कर दिया गया है। चंडीगढ़ के अलावा रेवाड़ी डिपो की कोसली से चंडीगढ़ चलने वाली बस भी अब अंबाला तक जाएगी। झज्जर से हिमाचल के शहर बैजनाथ, धर्मशाला और पंजाब के शहर लुधियाना व जालंधर जाने वाली बसों को भी अंबाला तक चलाया जा रहा है। झज्जर से श्रीगंगानगर राजस्थान चलने वाली बस को हिसार तक चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और विभाग भी काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। बसों का संचालन अगले आदेश तक अंबाला व हिसार तक ही जारी रहेगा।


प्रमुख स्थानों पर लगाए 24 नाके
पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी की गई है और 24 नाके लगाए गए हैं। जिले की सीमा राष्ट्रीय राजधानी व आईटी शहर गुरुग्राम से लगती है। ऐसे में दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर खास तौर से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहनों की चेकिंग व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस की साइबर विंग की नजर है। प्रशासन द्वारा जिले में सुरक्षा के मद्देनजर जहां धारा 144 लगाई गई है, वहीं पेट्रोल पंपों पर कैन, बोतल आदि में खुले तेल देना बंद कर दिया है। झज्जर में स्थित है डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर के इर्द-गिर्द नाकेबंदी करते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रशासन डेरा सच्चा सौदा की गतिविधियों पर पैनी नजर लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed