{"_id":"5c8d6064bdec22143d396c17","slug":"81552769124-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाईक को टक्कर मारी, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने बाईक को टक्कर मारी, छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, छात्र की मौत
बेरी। झज्जर-छुछकवास मार्ग पर डंपर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक निजी स्कूल के छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक छात्र झज्जर के गांव तलाव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार गांव तलाव निवासी छात्र रोहित पुत्र प्रेमप्रकाश अपने मामा गांव अकेहड़ी-मदनपुर निवासी संदीप पुत्र जगत सिंह के साथ बाइक पर झज्जर-छुछकवास मार्ग पर स्थित गांव मारौत के मदर इंडिया स्कूल में पढ़ने जा रहा था। स्कूल के नजदीक पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 11वीं के छात्र रोहित ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डंपर चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
वर्जन
झज्जर-छुछकवास मार्ग पर डंपर ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और उसके मामा को मामूली चोट आई है। मृतक छात्र के मामा संदीप की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अमित कुमार, छुछकवास चौकी इंचार्ज।