{"_id":"6a934877bbf3b6fb810b366d","slug":"youth-dies-of-electrocution-in-fatehpur-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112956-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फतेहपुर में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फतेहपुर में करंट से युवक की मौत
Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। फतेहपुर नत्था गांव में शनिवार देर शाम टूटकर गिरे बिजली का तार हटाते समय करंट लगने से सतेंद्र सिंह (32) की मौत हो गई। सीएचसी पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
फतेहपुर नत्था गांव की आबादी में विद्युत पोलों पर बंच केबल खिंचा हुआ है। यह बंच केबल काफी पुराना होने की वजह से लटक गया है। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे सतेंद्र सिंह के घर में शनिवार शाम लगभग आठ बजे जब विद्युत आपूर्ति नहीं पहुंच रही थी तब उसने विद्युत पोल के पास पहुंचकर वजह जाननी चाही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत पोल से अपने घर में जा रहा करंट प्रवाहित विद्युत केबल टूटा हुआ देख सतेंद्र सिंह हाथ में छोटा डंडा लेकर टूटे केबिल को विद्युत पोल पर लपेटने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान किसी तरह से टूटा केबिल उसके हाथ में लग जाने से तेजी से विद्युत करंट लगकर सतेंद्र सिंह मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन
परिजन तत्काल सतेंद्र सिंह को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले गए यहां चिकित्सक ने जांच के बाद सतेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया और थाना बिलारी पुलिस को इस संबंध में मेमो भेज दिया।
बिलारी पुलिस सीएचसी पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक सतेंद्र सिंह के परिवार में भाई शेर सिंह और पुष्पाल सिंह के अलावा पत्नी विनीता दो बेटे आयुष और कालू तथा एक बेटी वैष्णवी है।
करंट लगने से सतेंद्र सिंह की मौत हो जाने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए और विद्युत निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताने लगे। ग्राम पंचायत फतेहपुर नत्था के प्रशासक प्रतिनिधि श्याम सिंह के अलावा अशोक, सत्यवीर, नेम सिंह, नरेश सिंह, कमल, रजत, मिलन आदि ने बताया कि उनके गांव की आबादी में विद्युत पोलों पर बंच केबल काफी पुराना है। बंच केबल काफी नीचे लटका हुआ है और पूर्व में कई बार अलग-अलग मोहल्लों में टूटकर गिर चुका है।
ग्रामीणों के अनुसार सतेंद्र सिंह की विद्युत करंट से मौत के लिए विद्युत निगम जिम्मेदार है। यदि पुराना हटाकर नया बंच केबल डाल दिया होता तब शनिवार शाम केबिल टूटकर गिरने की घटना न होती।