फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly woman dies on train

Gorakhpur News: ट्रेन में बीमार बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies on train
गोरखपुर। शनिवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर कर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला की पहचान चंद्रमा देवी के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ आनंद विहार से सुगौली बिहार जा रही थीं।
विज्ञापन

महिला ट्रेन के ए-2 कोच में यात्रा कर रही थीं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के यात्री मित्र को दी। सूचना मिलते ही यात्री मित्र मौके पर पहुंचे और रेलवे चिकित्सक डॉ. पीके श्रीवास्तव को बुलाया गया। डॉ. श्रीवास्तव ने महिला की जांच की। जांच के बाद उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार महिला को सीने में परेशानी थी और सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग परेशान हो गए। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। जीआरपी की ओर से मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की गई। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला के शव को उनके गांव भेजा गया। परिजन शव को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed