{"_id":"5bd8c175bdec2269424c0a17","slug":"81540931957-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मांगने का आरोपी कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ कातिया साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती मांगने का आरोपी कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ कातिया साथी सहित गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। पुलिस टीम ने फिरौती के मामले में आपराधिक गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। आरोपी के पास से अवैध हथियार डबल बैरल गन भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
थाना बेरी के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि गांव माजरा दूबलधन निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव दूबलधन में शराब का ठेका ले रखा है। 29 अक्तूबर को ठेके के बाहर एक एसयूवी महिंद्रा गाड़ी आकर रुकी। जिसमें से नीरज उर्फ कातिया अपने साथी के साथ गाड़ी से उतरकर आया। उसने जबरदस्ती ठेका का गेट खुलवाने की कोशिश की। गेट नहीं खोला तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये महीना देने को कहा। रुपये नहीं दिए तो परिणाम भुगतने की धमकी दी। बंदूक दिखाते हुए वह दोनों गाड़ी में बैठकर चले गए। एक लाख रुपये की फिरौती मांगने तथा फिरौती के रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी नीरज उर्फ कातिया पुत्र नारायण सिंह निवासी किर्माण पाना गांव दूबलधन जिला झज्जर हाल गांव गाडोली खुर्द जिला गुरुग्राम व उसके साथी भूपेंद्र उर्फ भूप सिंह पुत्र महावीर निवासी गांव गोच्छी जिला झज्जर को दुबल धन गांव से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार एक डबल बैरल गन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा एसयूवी गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।