{"_id":"5b0c5e644f1c1bfa6e8b50c4","slug":"81527537252-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर, पीजीआई रेफर
Updated Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग स्थित गांव भैरवी के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायल की पहचान गांव चरखी निवासी अजीत के रूप में हुई है। देर शाम तक घायल के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक भी अस्पताल परिसर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार गांव चरखी निवायी अजीत (27) दादरी शहर के एक शिक्षण संस्थान में कोचिंग लेता है। सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे वह दादरी आने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से चला था। वह गांव भैरवी अड्डे से निकलकर कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि इसी दौरान दादरी की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में अजीत बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।