{"_id":"5c8beeb6bdec2214314963ed","slug":"71552674486-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से 1.60 लाख तो पूर्व सैनिक के खाते से हैकर्स निकाले 40 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से 1.60 लाख तो पूर्व सैनिक के खाते से हैकर्स निकाले 40 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिले के बैंक उपभोक्ता हैकर्स के निशाने पर हैं। खासकर एसबीआई के उपभोक्ताओं के साथ एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक पूर्व सैनिक और किसान को हैकर्स ने अपना निशाना बनाया है। गुडाना निवासी किसान के खाते से 1.60 लाख तो आदमपुर डाढ़ी निवासी पूर्व सैनिक के खाते से 40 हजार की नकदी निकाल ली गई है। दोनों पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने न तो कभी ऑनलाइन शॉपिंग की है और न ही अपने एटीएम का पिन फोन पर किसी को बताया है। वहीं, एसबीआई के मैनेजर का कहना है कि ऑनलाइन ऑर्डर या पेमेंट करते समय खाते की जानकारी साझा करने से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। उनका तर्क है कि बिना जानकारी साझा किए एक खाते से दूसरे में ट्रांजेक्शन संभव ही नहीं है। बैंक अधिकारी का कहना है कि दो माह में उनके पास जो शिकायतें आई हैं वे जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई हैं। वहीं, जिला पुलिस ने भी इन दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। गुडाना निवासी किसान की शिकायत पर झोझूकलां पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है तो वहीं आदमपुर डाढ़ी निवासी किसान ने आदमपुर पुलिस चौकी में मामले की शिकायत सौंपकर राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, बैंक अधिकारी पिछले दो माह में पांच एसबीआई उपभोक्ताओं को हैकर्स द्वारा 12 लाख की चपत लगाने की पुष्टि कर रहे हैं।
झारखंड में एटीएम से निकाली गई किसान के खाते से नकदी
गुडाना निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से किसान है। उसका खाता एसबीआई में है। तीन से छह मार्च के बीच उसके खाते से अज्ञात ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। मामले का पता उसे छह मार्च को लगा। मोबाइल पर आया संदेश पढ़कर तुरंत बैंक पहुंचे और खाते की जांच करने पर नकदी निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद वह झोझूकलां पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत सौंपी। वीरवार शाम पुलिस ने इस इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कृष्ण ने बताया कि इस संबंध में जब बैंक अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि किसान के खाते से झारखंड में ट्रांजेक्शन की गई है। तीन से छह मार्च के दौरान सात बार ट्रांजेक्शन कर एटीएम से राशि निकाली गई है। आशंका जताई जा रही है कि जानकारी मांगने के बाद क्लोन तैयार कर एटीएम से ही निकासी की गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक अधिकारियों की मदद से मामले को ट्रेस आउट करने का पूरा प्रयास करेगी।
पूर्व सैनिक को फोन कर हैकर बोला- 40 हजार निकालकर आपका एटीएम करवा दिया ब्लॉक
ठगी का दूसरी वारदात आदमपुर डाढ़ी निवासी पूर्व सैनिक हरीराम के साथ हुई। हरीराम ने बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। 12 मार्च की रात दो ट्रांजेक्शन से उसके खाते से हैकर्स ने 40 हजार की नकदी निकाल ली। हरीराम ने बताया कि 28 मिनट के अंदर दो ट्रांजेक्शन करने के बाद हैकर्स ने उसे फोन कर इसकी जानकारी भी दी। हरीराम ने बताया कि 12 मार्च की रात 12:27 पर उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उसे बताया कि हमने खाते से 40 हजार की नकदी निकालकर एटीएम ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद जब हरीराम ने मोबाइल चेक किया तो ट्रांजेक्शन के दो मैसेज मिले। हरीराम ने बताया कि पहली ट्रांजेक्शन 20 हजार की रात 11: 48 बजे की गई जबकि दूसरी ट्रांजेक्शन भी 20 हजार रुपये की 16 मिनट बाद की गई। इसके बाद जब वे बैंक पहुंचे तो खाते से नकदी निकलने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को बैंक पहुंचे हरीराम ने बताया कि उसने आदमपुर पुलिस चौकी में शिकायत सौंपी है। आज बैंक में स्टेटमेंट निकलवाने आया है। हरीराम का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने बताया कि ट्रांजेक्शन पुष्पा भवन साउथ से की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीद में बरतें सावधानी, किसी को न दें खाते की जानकारी : मैनेजर
एसबीआई दादरी के शाखा मैनेजर विनय कुमार झा का कहना है कि ठगी का वे ही शिकार होते हैं जो खाते संबंधी जानकारी किसी से साझा करते हैं। ऑनलाइन खरीद करते समय सावधानी न बरतना भी ठगी का बड़ा कारण है। इसके अलावा मोबाइल पर आने वाले लिंक पर विजिट करने में भी सतर्कता बरतनी चाहिए। हैकर्स कैशबैक ऑफर का झांसा देने वाला लिंक मोबाइल पर भेज देते हैं। इसमें लॉग इन करने के लिए जानकारी साझा करनी पड़ती है। नासमझी में उपभोक्ता ऐसा कर ठगी का शिकार बन जाते हैं।
तीन से छह मार्च के बीच गुडाना निवासी रविंद्र के खाते से ट्रांजेक्शन की गई है। पहले आए मैसेज को उसने नजरअंदाज कर दिया और छह मार्च को जब मैसेज देखे तो ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में झारखंड के एटीएम से नकदी निकालने की बात सामने आई है। - कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी