फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक दिन पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से बोला हमला, अगले दिन अधेड़ ने लगा ली फांसी

एक दिन पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से बोला हमला, अगले दिन अधेड़ ने लगा ली फांसी

Tue, 29 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
एक दिन पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से बोला हमला, अगले दिन अधेड़ ने लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एक दिन पहले कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को घायल करने वाले अधेड़ सोमवार सुबह पेड़ से फंदे से लटका मिला। सदर थाना पुलिस ने रासीवास गांव निवासी मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल से घायलावस्था में रविवार को पीजीआई रेफर किया गया था।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रासीवास निवासी लीलाराम का शव शीशम के पेड़ से लटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और कुल्हाड़ी लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के लिए महिला को सिविल अस्पताल लाया गया था जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हमले के आरोपी व महिला के पति लीलाराम ने सोमवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को ही सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed