{"_id":"5ad263174f1c1b84098b4974","slug":"71523737367-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुजुर्ग व्यक्ति के बैग से रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। गांव जसोरखेड़ी का निवासी कृष्ण चंद्र मंगलवार को बहादुरगढ़ आया था। उसने यहां बैंक से पचास हजार रुपये निकलवाए और बैग में रखे। तभी से दो महिलाओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह सिटी थाने के नजदीक स्टैंड से वाहन में बैठा तो मौका पाकर उसके बैग पर ब्लेड मार दिया और रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग को संदेह हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू किया। लोगों ने महिलाओं को पकड़ा तो वे पैसे लौटाकर चली गईं। इसके बाद बुजुर्ग ने शिकायत दी तो पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू की। अब पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।