{"_id":"5c589a36bdec2259b05bbb00","slug":"61549310518-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम में मिली 315 बोर के दो बुलेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम में मिली 315 बोर के दो बुलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मातनहेल। साल्हावास के पंप हाउस में शनिवार को मिले हाथ, पैर व सिर कटे शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी छाती से दो गालियों के बुलेट मिले हैं। अज्ञात व्यक्ति के धड़ का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव से 315 बोर की गोलियों के दो बुलेट मिले हैं। साल्हावास पुलिस पहले ही शव के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर चुकी है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुनील नरवाल ने भी माना है कि धड़
से दो गोलियां मिली हैं, जिसकी पुष्टि एक्स-रे कराए जाने के बाद हुई है। मृतक की शनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और न ही हत्यारों व हत्या के पीछे के कारणों का पुलिस कोई सुराग लगा पाई है। पुलिस पूरी सरगर्मी से मृतक की शिनाख्त व हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हाथ-पैर व सिर न होने के कारण पहचान में दिक्कत हो रही है लेकिन फिर भी प्रयास जारी है, जिससे कि मृतक की शिनाख्त हो और हत्यारोपियों को पकड़ा जा सके। चिकित्सकों के अनुसार विसरा व अन्य जरूरी सेंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। इस बारे में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि धड़ में देसी पिस्तौल से मारी गई 315 बोर की गोलियों के दो बुलेट मिले हैं। अभी शव की शनाख्त नहीं हो पाई है।