{"_id":"5ade4ca44f1c1b350b8b631c","slug":"61524518052-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलोटा के समीप ट्रक से टकराई प्राइवेट बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमलोटा के समीप ट्रक से टकराई प्राइवेट बस
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
इमलोटा के समीप ट्रक से टकराई प्राइवेट बस
चरखी दादरी।
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग स्थित गांव इमलोटा के समीप सोमवार दोपहर एक प्राइवेट बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। वहीं, पुलिस के पास भी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर ही दोनों पक्षों को समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस सोमवार दोपहर दादरी बस स्टैंड से झज्जर के लिए रवाना हुई थी। गांव इमलोटा के समीप एक ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को भी दी गई। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों का समझौता हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना पुलिस को इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं सौंपी है।