{"_id":"6ad21731bb55eea0390363a2","slug":"generator-stolen-after-breaking-the-gate-of-a-house-under-construction-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1091559-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निर्माणाधीन मकान का गेट तोड़कर जनरेटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निर्माणाधीन मकान का गेट तोड़कर जनरेटर चोरी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव में निर्माणाधीन मकान का मुख्य गेट तोड़कर चोर जनरेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को कुरड़ी गांव निवासी रमेश चंद्र सैनी ने कोतवाली मंगलौर में दी तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर की दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच गांव के सामने स्थित लक्ष्मी कॉलोनी में उनके निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई। मकान का मुख्य गेट तोड़कर चोर वहां रखा 7.5 केवीए का एक जनरेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए जनरेटर का रंग हरा है और उस पर एमसी-9708045 नंबर अंकित है। उन्होंने बताया कि जनरेटर चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने स्तर से तलाश की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुरड़ी गांव का एक युवक जनरेटर चोरी करने के बाद उसे लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक शाहनवाज निवासी कुरड़ी थाना मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।