{"_id":"5a5a58e54f1c1be9408b4a51","slug":"61515870437-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेटमैन के साथ हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे गेटमैन के साथ हाथापाई
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे गेटमैन के साथ हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रेवाड़ी-भिवानी रेलमार्ग पर घिकाड़ा फाटक 37-सी पर तैनात गेटमैन के साथ शुक्रवार रात एक युवक द्वारा हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची लेकिन गेटमैन ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। रेलवे पुलिस का कहना है कि गेटमैन ने पुलिस कार्रवाई न कराने की बात उन्हें लिखित में भी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कासनी निवासी यशवीर फौजी घिकाड़ा फाटक 37-सी पर बतौर गेटमैन तैनात है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर तैनात था और करीब सवा एक बजे एक युवक न उसके साथ हाथापाई की। इसमें उसे चोटें भी आई और मामले की जानकारी उसने परिजनों को दी। जीआरपी चौकी से बलवान सिंह ने बताया कि उनका मामूली विवाद हुआ था और गेटमैन ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया।