{"_id":"5a3d66164f1c1b6e468bc20e","slug":"61513973270-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनोली गांव में तोड़ी गई अवैध कालोनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामनोली गांव में तोड़ी गई अवैध कालोनी
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कृषि भूमि पर की जा रही प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पहले दिन डीटीपी विभाग ने गांव बामनोली में अवैध रुप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में बनी डीपीसी व एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय को जेसीबी से तोड़ दिया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि कहीं पर भी प्लॉट लेने से पहले वहां का नक्शा पास है या नहीं यह विभाग से जरूरत पता कर लें।
शुक्रवार को यह कार्रवाई नगर योजनाकार अधिकारियों एटीपी शकुंतला, जेई अरविंद, प्रवीण जेई व लाइनपार थाना पुलिस की मौजूदगी में हुई। डीटीपी अशोक गर्ग ने बताया कि जहां भी अवैध कॉलोनी काटने की सूचना उन्हें मिल रही है वहीं पर तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बामनोली गांव में विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिराया गया। यहां पर 18 डीपीसी व एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय तो जेसीबी की मदद से तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अनेक स्थानों पर अवैध कालोनियां बनाई जा रही हैं, जिनकी निशानदेही करके उन पर भी विभागीय कार्रवाई करते हुए जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण गिराया जाएगा। बामनोली गांव में दो एकड़ जमीन में यह कॉलोनी काटी जा रही थी।
अगले सप्ताह होगी खैरपुर व कानोंदा में कार्रवाई
डीटीपी अशोक गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को बामनोली गांव में अवैध कालोनी में तोडफ़ोड़ की गई है। अगले सप्ताह विभाग की ओर से कानोंदा व खैरपुर में बन रही अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले दो बार यहां पर जेसीबी से मकानों की नींव व सड़कों को उखाड़ा गया था। अवैध कॉलोनियों में पीला पंजा चलाने की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि में बिना मंजूरी लिए जो कॉलोनी कटेगी उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बामनोली गांव में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी
अगले सप्ताह खैरपुर और कानोंदा में भी होगी तोड़फोड़