{"_id":"5a19d4544f1c1b6f548bf7db","slug":"61511642196-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने ढाई लाख के गांजे के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए ने ढाई लाख के गांजे के साथ दो को पकड़ा
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सीआईए ने बस स्टैंड के पास से दो लोगों को संदेह की बिनाह पर काबू करने के बाद उनके कब्जेे से बीस किलो गांजा मिला जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों युवक सुनील व मोहित रोहतक के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड के नजदीक खड़े दो युवकों के पास नशीला पदार्थ है और वह उसे सप्लाई करने की फिराक में है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। अपराध शाखा के प्रभारी सुरेंद्र किन्हा ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से रिमांड के दौरान कई अपाराधिक वारदातों का खुलासा हो सकता है। अपराध शाखा ने इस गिरोह में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि रिमांड से ही अनसुलझी कई वारदातों का अहम सुराग उनके हाथ लग सकता है।
सीआईए ने ढाई लाख के गांजे के साथ दो को पकड़ा
-गिरफ्त में आए आरोपियों से हो सकते हैं अहम खुलासे
-रोहतक के रहने वाले हैं गिरफ्त में आए आरोपी युवक
फोटो संख्या-2