{"_id":"59dfbfd24f1c1bcf538b709c","slug":"61507835858-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सिर में ईंट मारकर छीने 26 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के सिर में ईंट मारकर छीने 26 हजार
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र के छोटूराम नगर में अज्ञात युवकों ने बाइक सवार एक युवक के सिर में ईंट मारी और उसके भाई से मारपीट करके 26 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मविहार निवासी नवीन ने कहा है कि छोटूराम नगर में उसकी परचून की दुकान है। रात करीब दस बजे दुकान बंद करने के बाद वह और उसका छोटा भाई राहुल बाइक पर सवार होकर घर की ओर चल दिए। दुकान से कुछ दूरी पर पहले से ही तीन-चार युवक मौजूद थे। उक्त युवकों ने आगे आकर बाइक रुकवा ली। बाइक चला रहे राहुल ने उनसे बाइक रुकवाने का कारण पूछा तो एक युवक ने उसके सिर में ईंट मार दी। इससे वे नीचे गिर गए। तभी दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद उसकी जेब से 26 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने शोर मचाया तो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उसने अपने भाई राहुल को संभाला और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जल्द युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।
पुलिस चौकी खोलने की मांग
लाइनपार क्षेत्र के छोटूराम नगर की आबादी लगभग 15 हजार है। अक्सर यहां चोरी और छीना झपटी की वारदातें हो चुकी हैं। लंबे समय से यहां के लोग कॉलोनी में पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित में भी मांग की जा चुकी है। यहां के निवासी सूर्य कुमार ने कहा कि लाइनपार थाना यहां से बेहद दूर है। यदि यहां चौकी हो तो इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
की जा रही है मामले की जांच : थाना प्रभारी
पीड़ित की शिकायत पर लाइनपार थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। लाइनपार थाना प्रभारी एसआई कुलबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही छीना झपटी करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
युवक के सिर में ईंट मारकर 26 हजार रुपये छीने
-