फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दुकानों के ताले चटकाने का आरोपी काबू

तीन दुकानों के ताले चटकाने का आरोपी काबू

Sat, 05 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों के ताले चटकाने का आरोपी काबू
तीन दुकानों के ताले तोड़ने का आरोपी काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब सवा दो माह पहले कस्बा की तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी करने के आरोपी को बौंदकलां थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी की ब्रह्मा कॉलोनी निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुछ नकदी भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि गत 20 मई को बौंदकलां स्थित सरकारी राशन डिपो, बीज की दुकान का शटर उखाड़कर 22 पाउच कपास का बीज और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। डिपो संचालक मदन सिंह परमार ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा बालाजी किरयाणा स्टोर के ताले चटकाकर चोरों ने मोबाइल व करीब 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित संचालक शरद कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। इसके अलावा पशु आहार नामक दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 800 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। दुकान संचालक कैप्टन कर्ण सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान भिवानी निवासी नीरज के वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को भिवानी की ब्रह्मा कॉलोनी निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed