{"_id":"5c0adb05bdec2241921705b0","slug":"51544215301-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से मिलने के लिए मेनपुरी से रोहद आया था युवक, घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई से मिलने के लिए मेनपुरी से रोहद आया था युवक, घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में मौत
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद में अपने छोटे भाई से मिलने आए एक युवक की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी आशु (33) के रूप में हुई है। आशु के छोटा भाई देव गांव रोहद में रहता हैै। अपने छोटे भाई देव से मिलने के लिए वीरवार को आशु मैनपुरी से बहादुरगढ़ आया। बहादुरगढ़ से वह एक वाहन में रोहद के लिए सवार हुआ। रोहद स्टैंड पर वाहन से उतरने के बाद जब वह सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आशु को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लोगों से हादसे के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद नागरिक अस्पताल में पहुंच कर शव के पहचान के प्रयास किए। कपड़ों में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने रोहद में रह रहे आशु के परिजनों को संपर्क किया और हादसे की सूचना दी।
परिजनों के बयान के बाद शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के भाई देव ने अज्ञात वाहन चालक को हादसे का दोषी ठहराया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक आशु दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था और एक बच्चे का पिता था। मामले के जांच अधिकारी एचसी प्रवीण कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।