फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 से 14 हो गए अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले, चेयरमैन राठी के पाले में आया पार्षद प्रेमचंद

15 से 14 हो गए अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले, चेयरमैन राठी के पाले में आया पार्षद प्रेमचंद

Wed, 14 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
15 से 14 हो गए अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले, चेयरमैन राठी के पाले में आया पार्षद प्रेमचंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरमैन शीला राठी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेेने वाले पार्षदों की मुहिम को उस समय झटका लगा, जब उनका एक पार्षद शीला राठी के पक्ष में आ गया। हुआ यूं कि मंगलवार को वार्ड नंबर-2 के पार्षद प्रेमचंद ने पाला बदलते हुए चेयरमैन शीला राठी की तरफदारी की।
चेयरमैन के पक्ष में यह पार्षद डीसी सोनल गोयल के पास पहुंचा और अपना शपथ-पत्र दिया। शपथ-पत्र में उसने कहा कि वह चेयरमैन शीला राठी के प्रति पूरा विश्वास व्यक्त करता है तथा सोमवार को कुछ लोगों ने उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसके बाद उन्होंने उसके नाम का शपथ-पत्र भी तैयार करवा लिया। वह शीला राठी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पार्षदों के साथ कतई नहीं है।
विज्ञापन


नप में चल रही हैं सियासी उठापटक
बहादुरगढ़ नप में काफी दिनों से सियासी उठापटक चल रही है। कभी पार्षद चेयरमैन शीला राठी पर भेदभाव का आरोप लगाकर नप कार्यालय में ही पत्रकार वार्ता करते हैं तो कभी उनके खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर मोर्चा खोलकर उन्हें घेरने का प्रयास करते हैं। लेकिन फिलहाल सियासी गणित चेयरमैन शीला राठी के पक्ष में ही नजर आ रहा है। क्योंकि 31 पार्षदों वाली नप में अब शीला राठी के खिलाफ शपथ पत्र देने वालों की संख्या केवल 14 रह गई। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए कम से कम दो तिहाई बहुमत यानि 21 पार्षद चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप में नहीं कोई विपक्षी : राठी
नप में उनका कोई विपक्षी नहीं है। कुछ लोग लालच में आकर बेवजह के प्रयास कर रहे हैं। जोकि सपने में भी उनके प्रयास पूरे होने वाले नहीं हैं। ऐसे में उन लोगों को शहर के विकास के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे लोगों को अपने वार्ड के विकास से भी कोई मतलब नहीं है। ये केवल निजी स्वार्थ में वशीभूत होकर इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। नप में उनका पास पूरा बहुमत है। इन लोगों ने पहले भी कोर्ट में जाकर बहादुरगढ़ के विकास को प्रभावित करने का कार्य किया था। लेकिन इन्हें वहां भी हार का सामना करना पड़ा।
- शीला राठी, चेयरमैन, बहादुरगढ़ नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed