फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रेल टिकट पर लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार ताऊ

रेल टिकट पर लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार ताऊ

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
रेल टिकट पर लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार ताऊ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव कसार में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस को एक रेल की टिकट मिली। इस टिकट पर मेरी मौत का जिम्मेदार ताऊ लिखा है...परिजनों ने भी मृतक के साथी रूप सिंह उर्फ ताऊ पर शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र (24) के रूप में हुई है। दरअसल, मूलत: गांव साल्हावास निवासी धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से गांव कसार में किराये पर रह रहा था। वह एचएसआईआईडीसी स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसके गांव का ही रहने वाला रूप सिंह उर्फ ताऊ भी उसके साथ रहता है। मंगलवार को धर्मेंद्र ड्यूटी पर नहीं गया। दोपहर को परिचित कमरे पर आए तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक अविवाहित था। इससे पहले कपड़ों की तलाशी ली गई तो पुलिस को धर्मेंद्र की पेंट की जेब से एक रेल टिकट मिली। इस टिकट पर लिखा था.. मेरी मौत का जिम्मेदार ताऊ है। उधर, महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि ताऊ उसके छोटे भाई पर किसी बात को लेकर दबाव बनाता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करें। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने कहा कि मृतक नशे का आदी था। जांच के लिए उक्त टिकट लैब भेजी जाएगी। फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed