फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाइवा से टकराई कार, चालक की मौत

हाइवा से टकराई कार, चालक की मौत

Sat, 08 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हाइवा से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
बादली। पेलपा रोड पर शुक्रवार की देर सायं हाइवा व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।
मृतक की पहचान पेलपा निवासी जयदीप (23) के रूप में हुई है। जयदीप शुक्रवार की सायं बादली से अपने गांव पेलपा लौट रहा था। करीब सात बजे जब वह पेलपा रोड पर पहुंचा तो आगे चल रहे एक हाइवा ट्रक से उसकी कार जा टकराई। इस जबरदस्त हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक जयदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट थी। राहगीरों ने घायल को संभाला और झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से बादली थाने में हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवा को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक अभी फरार है।
विज्ञापन

दो भाईयों में जयदीप बड़ा था। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी तो कुछ समय पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी। परिवार चलाने के लिए एक कार खरीदी और ओला कंपनी में लगाकर चलाने लगा। मृतक जयदीप का पिता मोहन ऑटो चलाता है। इस हादसे से परिवार सदमे में है। उधर, बादली पुलिस का कहना है कि हाइवा को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed