{"_id":"5beb3ab3bdec2269774f12de","slug":"41542142643-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा मजदूर की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठा मजदूर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
बादली के एक भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बादली। दरियापुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की हत्या किए जाने के मामले मेें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।
बादली क्षेत्र स्थित एक भट्ठे पर काम करने वाला रामबालक गत आठ नवंबर की रात अपनी पत्नी के साथ अपनी झुग्गी में बैठा हुआ था। उसी दौरान इसी भट्ठे पर काम करने वाले सजरान व रावण ने रामबालक को झुग्गी से बाहर निकलने के लिए आवाजें लगानी शुरू कर दी। शोर सुनकर जैसे ही रामबालक अपनी झुग्गी से बाहर आया तो उसके बाहर आते ही आरोपी सजरान व रावण ने ईंट व लाठी से रामबालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि रामबालक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। बाद में परिजन उसे उसी समय पड़ोस के ही दिल्ली सीमा पर सटे जाफरपुर अस्पताल लेकर गए। वहां पहुंचते ही रामबालक ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। हत्या के इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। सोमवार को सजरान और रावण को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को अदालत मेें पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-
---फोटो 9 : हत्या के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।