{"_id":"5ac143244f1c1bbc618b4ee8","slug":"41522615076-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी तोय में फोम कंपनी के कबाड़ में लगी आग, दो गाडिय़ों ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादरी तोय में फोम कंपनी के कबाड़ में लगी आग, दो गाडिय़ों ने पाया आग पर काबू
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
दादरी तोय गांव में स्थित एक फोम कंपनी में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी भड़क गई। गनीमत यह रही कि आग को समय रहते कर्मचारियों ने काबू करना शुरू कर दिया। सूचना दमकल केंद्र को भी दी गई। झज्जर से दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग फैैक्टरी के कबाड़ में लगी थी। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
दरअसल, रविवार की सुबह करीब पौने सात बजे दादरी तोय में स्थित अंबर फोम के नाम से कंपनी में आग लग गई। यूं तो रविवार को फैक्टरी में छुट्टी थी, मगर कुछ कर्मचारी वहां पर काम कर रहे थे। उन्होंने फैक्टरी में रखे कबाड़ से धुआं उठता देखा तो वे उधर दौड़े और आग बढ़ती देख उस पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फैक्टरी में लगे अग्निशमन यंत्रों से कर्मचारियों ने आग को काबू पाना शुरू किया।
वहीं अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया। अग्निशमन विभाग की झज्जर से दो गाड़ियां पहुंची और फैक्टरी व दमकल के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी में रखा कबाड़ आग की भेंट चढ़ गया। यदि आग फैक्टरी के अन्य हिस्से में फैल जाती तो तैयार माल भी जलकर राख हो जाता। फैक्टरी में आग के असल कारणों का पता नहीं चल सका। मगर आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी होगी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को भी दी। आग की सूचना मिलने के बाद बादली के तहसीलदार कंवल सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। दुलीना चौकी इंचार्ज भी दलबल के साथ मौके पर डटे रहे।