फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संदिग्ध हालातों में युवक की मौत

संदिग्ध हालातों में युवक की मौत

Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के लाइनपार क्षेत्र के बलजीत नगर निवासी एक युवक को बीमारी के चलते शिवम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही व रिपोर्ट को बदलने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। सूचना मिलते ही थाना लाइनपार एसएचओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
मृतक युवक के भाई अमित ने बताया कि उसके भाई अंकित (23) की शिवम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने की वजह से मौत हो गई। अंकित निजामपुर गांव में स्थित टोल पर काम करता था। शनिवार को घर पर उसकी हालत बिगड़ गई। करीब साढ़े 10 बजे उसे लाइनपार के शिवम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया और परिजनों को सांत्वना दी कि उसकी हालत ठीक है। मगर रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों से बार-बार पूछा तो बोले- हालत में है सुधार
मृतक युवक के भाई अमित ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों से बार-बार पूछने पर भी उनकी तरफ से एक ही जवाब दिया जा रहा था कि उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि रात्रि में अस्पताल में न तो परिजनों को अंकित से मिलने दिया गया और न ही कोई डॉक्टर मौजूद था। केवल अस्पताल के कंपाउंडर ही मरीजों का इलाज कर रहे थे। यदि अस्पताल मेें कोई सीनियर डाक्टर मौजूद रहता तो उसके भाई की जान बच सकती थी। अस्पताल पर रिपोर्ट के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। जो रिपोर्ट उन्हें दी गई है उसमें सुबह 6 बजे उसकी जांच शुरू की गई बताई गई है जबकि उसे शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे इलाज के लिए भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद रही पुलिस
मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान नागरिक अस्पताल में पुलिस मौजूद रही। परिजनों की मांग के अनुसार पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया। युवक के शव का अंतिम संस्कार गांव बिरधाना में किया गया। मृतक की दो बेटियां हैं। इनमें एक ढाई साल की है और दूसरी तीन-चार महीने की।

की जा रही है मामले की जांच: थाना प्रभारी
लाइनपार थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि युवक की मौत किन हालातों में हुई या डॉक्टरों की लापरवाही रही। इस बारे में परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा
-परिजन बोले- डॉक्टरों ने इलाज में बरती लापरवाही और रिपोर्ट को बदला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed