फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुकानदार की हत्या के आक्रोश में बादली में बाजार रहा बंद

दुकानदार की हत्या के आक्रोश में बादली में बाजार रहा बंद

Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार की हत्या के आक्रोश में बादली में बाजार रहा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
बीती देर रात बादली में दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बादली के दुकानदारों ने बाजार बंद करके अपना रोष जाहिर किया। वहीं, पुलिस की चार टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शनिवार को दुकानदार के शव का शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घटना के बाद अन्य दुकानदारों ने बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने बादली के मेन बस स्टैंड पर दुकानदार धर्मबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही बादली में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। बादली के मेन बस स्टैंड पर हुए हत्याकांड से सभी दुकानदार सहमे हुए हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, मृतक के परिजनों ने भी मामले में किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने बादली में चारों ओर नाकेबंदी भी है, मगर 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को धर्मबीर के शव का अंतिम संस्कार गांव के शमशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। वहीं, घटना को लेकर दुकानदारों ने भी शनिवार को बाजार बंद रखा और जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की। दुकानदारों ने बताया कि धर्मबीर काफी मिलनसार व्यक्ति था और उसका किसी से भी व्यक्ति से कोई मनमुटाव भी नहीं थी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एएसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जबकि जांच के लिए बहादुरगढ़ थाना सदर, सीआईए सहित चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed