{"_id":"59ee39d84f1c1b9e678b7312","slug":"41508784600-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के हैंडल पर लटके बैग से दो लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के हैंडल पर लटके बैग से दो लाख की नकदी चोरी
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये से भरे बैग को चोर ने उड़ाया
चरखी दादरी। बाइक के हैंडल पर लटके बैग में दो लाख रुपये की नकदी छोड़कर खरीददारी करना संतोखपुरा निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात ने बैग से नकदी चोरी कर ली। अंबेडकर चौक के समीप हुई वारदात की शिकायत पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गांव संतोखपुरा निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर वह दादरी के पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये की नकदी निकलवाई और इसे एक बैग में डाल दिया। जगदीश ने बताया कि इसके बाद उसने बैग बाइक के हैंडल पर लटका लिया और अंबेडकर चौक के समीप स्थित खादी भंडार पर कपड़े खरीदने के लिए रुक गया। उसने बताया कि उसने बैग बाइक के हैंडल पर ही छोड़ दिया और कुछ सम बाद जब वह वापस पहुंचा तो हैंडल से बैग गायब था। इसके बाद उसने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान को दी। थाना प्रभारी विकास ओलहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।