फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आग लगने से हजारों का ईंधन जला

आग लगने से हजारों का ईंधन जला

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से हजारों का ईंधन जला
आग लगने से हजारों का ईंधन जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में दो अलग-अलग गांवों में आग लगने की घटना में हजारों का ईंधन जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग को बुझाया।
गांव झोझू खुर्द में गांव के समीप रखे ग्रामीणों के ईंधन में शुक्रवार को आग लग गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू न होने पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दादरी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कई ग्रामीणों का हजारों का ईंधन -गोबर के उपले व सरकंडे आदि जल गए। आग की दूसरी घटना गांव मोरवाला में हुई। इस गांव में खेतों में गेहूं के भूसे में आग लग गई। आग तेजी से आसपास के खेतों की ओर फैलने लगी इसी बीच ग्रामीणों ने दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed