फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना सदर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना सदर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी

Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना सदर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नहरी पानी की चोरी रोकने वाली सिंचाई विभाग की टीम के साथ मारपीट की वारदात अब तूल पकड़ने लगी है। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन कर्मचारियों के अलावा हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर व विभाग के कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ में पेट्रोलिंग करने वाली टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाई।
थाना सदर में पहुंचे हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन-41 के प्रधान नवीन कुमार, सचिव मनीष लडरावण, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के बहादुरगढ़ प्रधान साहब सिंह, रमेश कुमार, रामकंवार, सुरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, संतराम व ज्वाला सिंह ने कहा कि दो दिन पहले गोयला कलां गांव में नहरी पानी की चोरी को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की टीम पहुंची थी। वहां पर किसानों ने उक्त अधिकारियों के साथ मार पिटाई की।
विज्ञापन

इसकी शिकातय अधिकारियों की ओर से थाना सदर में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गोयला कलां गांव निवासी गोल व काला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार को विभाग के अधिकारी व कर्मचारी थाना सदर में उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि वे जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करेंगे और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा मुहैया भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गोयला कलां गांव में दो दिन पहले जेई आशीष व अन्य कर्मचारी पानी की चोरी को रोकने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed