फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बैंक क्लर्क की हत्या के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण

बैंक क्लर्क की हत्या के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण

Fri, 08 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक क्लर्क की हत्या के मामले में एसपी से मिले ग्रामीण
दोषियों पर कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बधवाना निवासी सेंट्रल बैंक क्लर्क की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर वीरवार को गांव बधवाना के ग्रामीण एसपी से मिले। मृतक बैंक कर्मचारी रामपाल के भाई प्रवीन कुमार व ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि जिले के गांव भागवी में कुछ दिन पूर्व उसके भाई रामपाल की हत्या कर दी गई थी लेकिन अब तक हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में बुधवार को बधवाना में प्रमुख व्यक्तियों की पंचायत भी हुई थी।

ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के दादरी दौरे के दौरान पांच गांवों की पंचायत भी उनसे मिल चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उपायुक्त और पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल से भी गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने एसपी से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच भीम, सरपंच मनोज, महीपाल बोरा, घीसाराम शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, पूर्ण शर्मा, कैलाश शर्मा पालड़ी, प्रकाश, पंपाला, रामचंद्र, हवा सिंह, जगजीत पंच, रवि शर्मा, दिनेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed