फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बधाई लेकर लौट रहे किन्नरों की गाड़ी ओवरटेक के प्रयास में पेड़ से टकराई, सात घायल, पांच रेफर

बधाई लेकर लौट रहे किन्नरों की गाड़ी ओवरटेक के प्रयास में पेड़ से टकराई, सात घायल, पांच रेफर

Wed, 24 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बधाई लेकर लौट रहे किन्नरों की गाड़ी ओवरटेक के प्रयास में पेड़ से टकराई, सात घायल, पांच रेफर
चरखी दादरी। झोझूकलां क्षेत्र से बधाई लेकर बौंदकलां लौट रहे किन्नरों की गाड़ी कमोद गोशाला के समीप ओवरटेक के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार दो युवक और पांच किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। सातों घायलों में से पांच को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया जबकि दोनों घायल युवक भी उनके साथ पीजीआई चले गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंदकलां निवासी किन्नर संजना (30), मनीषा (17), सोनिया (25), निकिता(23), पूजा (25) मंगलवार को उस्मान और शहनवाज सहित झोझूकलां क्षेत्र में बधाई लेने गए थे। करीब पौने आठ बजे ये वापस बौंदकलां जाने के लिए अपनी इको गाड़ी में सवार होकर चले थे। रावलधी गांव से निकलकर जब वो कमोद गोशाला के समीप पहुंचे तो उन्होंने एक ट्रक से ओवरटेक करने का प्रयास किया। सिविल अस्पताल पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान सामने से एक अन्य वाहन आने पर इको चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। घटना में इको सवार सातों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक आशीष मान ने प्राथमिक उपचार के बाद पांचों किन्नरों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, घटना में घायल उस्मान और शहनवाज भी उनके साथ पीजीआई चले गए। डॉ. आशीष ने बताया कि संजना की हालत ज्यादा नाजुक है। पांच एंबुलेंस में घायलों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed