फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में न्यूजीलैंड की युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज

बहादुरगढ़ में न्यूजीलैंड की युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Thu, 04 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में न्यूजीलैंड की युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में अपने लिविंग पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने आई एक विदेशी युवती के साथ उसके मकान मालिक द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विदेशी युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-6 में अपने लिविंग पार्टनर के साथ किराये पर रह रही न्यूजीलैंड की एक युवती से छेड़छाड़ की गई। युवती ने मंगलवार को यहां से दिल्ली पहुंचकर कंट्रोल रूम को इसकी शिकायत दी। दिल्ली से सूचना झज्जर पुलिस के पास पहुंची और बहादुरगढ़ में थाना शहर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पिछले 15 दिनों से अपने पार्टनर के साथ बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में किराये पर रह रही थी और न्यूजीलैंड से दोनों यहां छुट्टियां मनाने के लिए आए थे। कई दिन पहले जब वह घर में अकेली थी तो मकान मालिक वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उस समय तो वह डर गई, लेकिन जब वे वापस न्यूजीलैंड जाने लगे तो उन्होंने मंगलवार 2 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचकर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस युवती के बयान लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में केस दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवती ने शिकायत में बताया है कि उसका पार्टनर न्यूजीलैंड में ही रहता है और वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। टूरिस्ट वीजा के आधार पर वह उसके साथ यहां घूमने आई थी। फिलहाल विदेशी युवती से छेड़छाड़ करने वाला फरार है। थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती न्यूजीलैंड गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed