फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बरहाना सरपंच के भाई सुभाष की जहर खिलाकर हत्या-AMBALA

बरहाना सरपंच के भाई सुभाष की जहर खिलाकर हत्या-AMBALA

Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
बरहाना सरपंच के भाई सुभाष की जहर खिलाकर हत्या-AMBALA
फोटो परिचय
विज्ञापन

----
30 लाख रुपये वापस मांगे तो रोहतक के तीन भाइयों ने जहर पिलाकर की बरहाना के सरपंच के भाई की हत्या
-मरने से पहले नोट में लिखकर रोहतक निवासी तीन लोगों पर लगाया आरोप
-बरहाना गांव के सरपंच का भाई था सुभाष
-पुलिस ने भाई की शिकायत पर प्रेम नगर निवासी तीन भाइयों पर दर्ज किया मामला
सुसाइड नोट में 30 लाख रुपये के लेन-देन का जिक्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, झज्जर। झज्जर के बरहाना गांव के सरपंच राम के भाई सुभाष की तीन लोगों ने वीरवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सुभाष के भाई पिंकी की शिकायत पर रोहतक के प्रेम नगर निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सुभाष ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें रोहतक के तीनोें आरोपी भाइयों का नाम लिखा था। वहीं बेरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के रोहतक में दो-दो होटल भी हैं।
झज्जर के बरहाना गांव के सरपंच राम का भाई खेतीबाड़ी करता था। रोहतक के प्रेम नगर निवासी तीन लोगों के साथ पैसों का लेन-देन था। सुभाष के भाई पिंकी की शिकायत के अनुसार रोहतक प्रेम नगर निवासी अनिल, सतीश व जोगेंद्र ने उसके भाई को कुछ घोलकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध अवस्था में दीमाना रोड पर पड़ा मिला। वे सुभाष को रोहतक के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पास से परिजनों को एक नोट भी मिला।
विज्ञापन


नोट में लिखा- रुपये मांगता हूं तो मुझे झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
सुभाष के शव के पास मिले सुसाइड नोट में सुभाष ने पूरे हालात बयां कर रखे हैं। लिखा है कि अनिल, सतीश, जोगेंद्र जो कि तीन भाई हैं, तीनों ने उससे 30 लाख रुपये उधार ले रखे हैं, जो उसे वापस नहीं दे रहे हैं। जब रुपये मांगता हूं तो मुझे झूठे केस में फंसा देने की धमकी देते हैं। वह जब उनसे पैसे मांगने गया तो उसे कुछ घोलकर पिला दिया। उसकी मौत के जिम्मेदार अनिल, सतीश और जोगेंद्र हैं, जिनके रोहतक में दो होटल आस्था और अरमान हैं। उसके साथ न्याय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 को घर से गया था सुभाष
पिंकी ने बताया कि सुभाष 29 अगस्त को घर से गया था। घर पर वह रोहतक के तीनों भाइयों अनिल, सतीश, जोगेंद्र से पैसे लेने की बात कहकर निकला था। सुभाष 30 अगस्त को 10 बजे दीमाना रोड पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला था।

चार वर्ष का बेटा और नौ महीने की है बेटी
सुभाष अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी गुरुग्राम के गांव हसालपुर में करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा चार वर्ष का और बेटी नौ महीने की है। पिंकी के अनुसार आरोपियों द्वारा रुपये नहीं लौटाने के चलते वह अक्सर परेशान रहता था।

नोट की करवाई जाएगी एफएसल जांच : एसएचओ
परिजनों ने एक नोट दिया है, जिसकी एफएसएल जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा कि नोट कितना पुराना है और लिखावट किसकी है। फिलहाल मृतक के भाई पिंकी की शिकायत पर रोहतक के प्रेम नगर निवासी अनिल, सतीश, जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

-सोमवीर, थाना प्रभारी, बेरी

रोहतक में होटल चलाते हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहतक में ही दो होटल चलाते हैं। होटल पर तीनों भाई बारी-बारी से बैठते हैैं। झज्जर पुलिस का कहना है कि रोहतक पुलिस से भी आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग मांगा जाएगा।


फोटो संख्या-9 व 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed