{"_id":"594d699a4f1c1b2d1e8b4589","slug":"21498245530-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर मिष्ठान भंडार के शीशे पर अज्ञात बदमाशों ने दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकानेर मिष्ठान भंडार के शीशे पर अज्ञात बदमाशों ने दागी गोलियां
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बीकानेर चौक स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर अज्ञात बदमाशों ने 4-5 राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। मिष्ठान भंडार के मालिक मनोज उर्फ काकू ने अज्ञात बदमाशों पर फायरिंग करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम रूटीन की तरह ही अपने ग्राहक निपटा रहा था। करीब पौने 9 बजे आई-20 कार में बदमाश मिष्ठान भंडार के सामने पहुंचे। बदमाशों ने कार से उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो गोलियां मिष्ठान भंडार के शीशे पर तो दो मिष्ठान भंडार के बाहर खड़ी ऑल्टो कार के पीछे वाले शीशे पर लगी। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार गोलियों के खोल बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस पूछताछ में मिष्ठान भंडार संचालक ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। हालांकि बीती शाम को बीकानेर चौक पर दो पक्षों के हुए झगड़े का जरूर जिक्र किया है।
वर्जन
बीकानेर मिष्ठान भंडार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर मिष्ठान भंडार संचालक ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
- दो गोलियां दुकान के शीशे और दो कार के शीशे पर लगी