{"_id":"5c9bce2cbdec2213ec6226f9","slug":"201553714732-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के खाते से हैकर्स ने निकाले 1.17 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बौंदकलां। बौंदकलां निवासी एक फौजी के खाते से हैकर्स ने 1.17 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बैंक प्रबंधन ने छह ट्रांजेक्शन के जरिए नकदी निकलने की पुष्टि की है। इसकी शिकायत उसने बौंदकलां थाने में सौंपी थी। इसमें आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बौंदकलां निवासी सेना के जवान नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका भारतीय स्टेट बैंक की बौंद शाखा में अकाउंट है। 12 और 13 मार्च को उसके खाते से छह बार ट्रांजेक्शन करके 1.17 लाखा रुपये निकाल लिए गए। सैनिक ने बताया कि उसका 12 मार्च को फोन बंद रहा था। उसने 13 मार्च को फोन ऑन किया तो बैंक से पैसे निकालने के मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला था। नीरज ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड भी उसके पास ही था। उसने इसे यूज के लिए भी कभी किसी को नहीं दिया था। वहीं, नीरज ने बताया कि उसने नेट बैंकिंग की सुविधा भी नहीं ले रखी है। ऐसे में शातिरों ने पैसे दूसरे खाते में किस प्रकार से ट्रांसफर कर दिए पुलिस ने इस मामले में सैनिक नीरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।