{"_id":"5c100dcfbdec2241836bb9f9","slug":"201544555983-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डालकर कपड़े के शो रूम में लगाई आग, लाखों का कपड़ा राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल डालकर कपड़े के शो रूम में लगाई आग, लाखों का कपड़ा राख
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। एक फैंसी एंपोरियम में सोमवार रात को अज्ञात ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। एलआईसी वाली गली स्थित कपड़े के शो रूम में लगाई आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान संचालिका ने रंजिशन घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सारा कपड़ा आग की भेंट चढ़ चुका था। पीड़िता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके से पुलिस ने पेट्रोल की खाली बोतल भी बरामद की है। वहीं, पीड़िता ने प्रशासन से आरोपी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलआईसी वाली गली में सुनीता फैंसी एंपोरियम के नाम से दुकान चलाती हैं। सोमवार शाम वह दुकान को बंद कर घर गई थी। रात करीब पौने दस बजे यहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उसकी दुकान से धुआं उठते देखा। इसके तत्काल बाद लोगों ने उसे और दमकल विभाग सहित पुलिस को इसकी जानकारी दी। सुनीता ने बताया कि घटना का पता चलते ही वह अपने पति सोमबीर के साथ दुकान पर पहुंची। ताला खोलकर देखा तो अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गई। दुकान में रखा सारा कपड़ा आग की लपटों से घिरा था। इसी दौरान दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुनीता देवी ने बताया कि जब उसने अंदर रखे माल की जांच की तो सारा कपड़ा जला मिला। सुनीता ने बताया कि कुछ समय पहले ही स्टॉक पहुंचा था और इसमें से कुछ कपड़ा वह अलमारियों में रख चुकी थी जबकि कुछ कपड़ा खुले में रखा था। सुनीता देवी ने बताया कि उसका होलसेल का काम है। इसलिए लाखों रुपये का कपड़ा अंदर रखा था। घटना की सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
फर्श तोड़कर अंदर डाला गया पेट्रोल
सुनीता देवी ने बताया कि आग की सूचना पाकर वह दुकान पर पहुंची। उसने शटर के ताले जल्दबाजी में खोल दिए और सामान संभालने पर उसकी नजर शटर के नीचे टूटे फर्श पर पड़ी। सुनीता का कहना है कि पहले फर्श तोड़ा गया था। फिर इसके बाद पेट्रोल अंदर डाला गया था। दुकान में पेट्रोल पहुंचने के बाद बाहर से तीली दिखाई गई थी।
विज्ञापन
रंजिश का अंदेशा, किसी पर संदेह से इंकार
सिटी पुलिस को सुनीता ने जो शिकायत दी है उसके मुताबिक रंजिशन आग लगाने की बात कही गई है। सुनीता का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से इस कांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में रंजिशन आग लगाने की बात कही गई है। किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह जाहिर नहीं किया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
दुकान के पास से मिली बोतल, कुछ पेट्रोल भी : एसएचओ
इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है। घटना सोमवार देर रात की है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक बोतल भी मिली जिसमें कुछ पेट्रोल भी बचा था। बोतल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो सामने आएगा उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी। - दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी