फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चार पार्षदों की वोट के लिए मांगे चार करोड़

चार पार्षदों की वोट के लिए मांगे चार करोड़

Tue, 03 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चार पार्षदों की वोट के लिए मांगे चार करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन शीला राठी के खिलाफ दो अप्रैल को बुलाई गई बैठक से पहले पार्षदों को अपने हक में लेने के लिए दोनों धड़ों की तरफ से हफ्तों तक रस्साकसी चली। विरोधियों ने शीला राठी को कुर्सी से हटाने के लिए और शीला राठी धड़े ने कुर्सी बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए।
शहर में चर्चा रही कि परिषद की सत्ता पर काबिज कांग्रेसी पार्षद शीला राठी पक्ष ने मीटिंग में कोरम पूरा न होने देने के लिए कई पार्षदों को पहले ही भूमिगत कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के पार्षद तोड़ने के लिए लालच भी दिया। इस बीच अविश्वास प्रस्ताव के लिए हुई मीटिंग के बाद चेयरपर्सन विरोधी पार्षदों ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की प्रेस कांफ्रेंस में एक रिकॉर्डिंग सुनाकर सबको चौंका दिया। ये रिकॉर्डिंग प्रवीण छिल्लर के फोन से समुंद्र सहवाग के फोन पर की गई कॉल की थी।
विज्ञापन

इस ऑडियो क्लिप में पार्षद लक्ष्मी सहवाग के पति समुंद्र सहवाग से बहादुरगढ़ शहर युवा इनेलो के अध्यक्ष व वार्ड-8 से पार्षद प्रवीण छिल्लर से बातचीत होने का दावा किया गया है। इस बातचीत में कुछ पार्षदों की खरीद-फरोख्त को लेकर चर्चा के बाद इनेलो पार्षद द्वारा पक्ष में मतदान करवाने के लिए चार वोट के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में पार्षद गुरदेव राठी ने कहा, इस रिकार्डिंग से साफ है कि जमकर मोलभाव कर पार्षदों की खरीद फरोख्त की गई है। पार्षद डॉ. नीना राठी ने कहा कि उनका काम भ्रष्टाचार से पर्दा उठाना था और वह उन्होंने किया है। रिकॉर्डिंग के बारे में प्रेस वार्ता में समुंद्र सहवाग ने कहा कि ये रिकॉर्डिंग उनके और इनेलो समर्थित पार्षद प्रवीण छिल्लर के बीच बातचीत की ही है और इससे किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई।

ऑडियो रिकॉर्डिंग की भाषा हू-ब-हू शब्दों में प्रस्तुत है। लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता कि ये समुंद्र सहवाग और पार्षद प्रवीन छिल्लर के बीच हुई बातचीत ही है। हालांकि प्रवीन छिल्लर ने भी इस बात के लिए इंकार नहीं किया है कि इस ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज नहीं है।


समुंद्र सहवाग : अकेला हूं घरां
प्रवीण छिल्लर : मनैं बेरा है ईब तो एकला है घरां
समुंद्र सहवाग : हम दिन में 17 आदमी थे। फेर आ जांगे फोन करते ही सारे आ जांगे
प्रवीण छिल्लर : कितने पार्षदों की जरूरत है पहला न्यू बता
समुंद्र सहवाग : मनैं जरूरत है दो पार्षदों की
प्रवीण छिल्लर : 17 और दो 19 होगे, फेर भी ना टूटते
समुंद्र सहवाग : 19 आला तो एक और न्यू कह है ना 19 दे दे 2 और दे दूंगा
प्रवीण छिल्लर : ना वे बेवकूफ बनावैं हैं तनै, मजाक बना रहे हैं
समुंद्र सहवाग : घर की बात होगी चार कर ले 17 और 4 हो ज्यांगे 21
प्रवीण छिल्लर : मेरी सुन, एक पार्षद एक करोड़ में ले लेगा
समुंद्र सहवाग : मैं तो एक रुपये में भी ना लूं
प्रवीण छिल्लर : 2 करोड़ में चार ले लेगा
समुंद्र सहवाग : 2 करोड़ में चार कैसे ले लूंगा जब यो भाईचारा गेल खड़ा है जबै ते बात बनै
प्रवीण छिल्लर : फ्री में चार ले लेगा
समुंद्र सहवाग : भाईचारा कहगा तो, यूं नहीं
प्रवीण छिल्लर : मतलब एक मिनट बात सुन, चार फ्री में मिलते हों तो और भाईचारा न्यू कह दे है कि ना तो नहीं
समुंद्र सहवाग : ये 17 आदमी हैं। यो राजी का सौदा है नाराजी का कोना
प्रवीण छिल्लर : खिचमिच हो रही है
समुंद्र सहवाग : खिचमिच ना हो रही, एक नाके पर कै चालैगा भाईचारा
प्रवीण छिल्लर : ईब सारे पार्षद बाहर हैं, तेरे पल्लेे बाहर जाने वालों में कितने हैं
समुंद्र सहवाग : मेरे पल्लेे एक भी ना
प्रवीण छिल्लर : युवराज जा लिया बाहर
समुंद्र सहवाग : ईब तई तो आड़े था युवराज नहीं गया
प्रवीण छिल्लर : मैं कहूं हूं जा लिया मनैं बेरा है। रवि खत्री बाहर, राजेश खत्री बाहर, नान्हा बाहर, रवींद्र जाखड़ बाहर, विनोद बाहर, अशोक शर्मा बाहर, गोयल और शीला तो आवै कोनी थारे किसी के कहे तै। सारे बाहर होगे
प्रवीण छिल्लर : फेर मैं ईब भी नू कहूं हूं कि मैं तेरे तै चार दे दूं तो
समुंद्र सहवाग : चार दे दे तै भाई का एहसान मानूं पूरी उम्र का
प्रवीण छिल्लर : जो थारी कमेटी है 17 पार्षदां की उसतै बतला लिये, चार पार्षद चार करोड़ में आवैंगे
समुंद्र सहवाग : करोड़ां का सौदा होवे तै करोड़ां आले कर ले आपए, मैं तो तेरे कैसा हूं
प्रवीण छिल्लर : भाई नै मैसेज करा था कि व्हाट्स ऐप पै बात कर ले
समुंद्र सहवाग : करा था भाई मदद कर दे
प्रवीण छिल्लर : भाई मदद तई तैयार हूं, लेकिन 21वें नंबर पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed